दोस्तो आज हम बात करने वाले है इंजेक्शन मोल्ड़िंग प्रोसेस में प्लास्टिक पार्ट बनाते वक्त short molding defect के बारे में ।
जब हम पार्ट बनाते है और पार्ट का आकार पूरा नही आता है बनकर तो इस तरह के डिफेक्ट को ही शार्ट मोल्डिंग कहते है ।
इस को सही करने के बहुत से तरीके है जिनकी हम बात करने वाले है तो चलिए शुरू करते है एक एक बिन्दु से
आप backpressure को बढ़ाइए ,
इससे स्क्रू के आगे उतना मटेरिअल आ जाएगा जितने से पार्ट भर जाए साथ ही पार्ट को पैक करने का कामभीये बैक्प्रेससुरे करता है दोस्तो
इंजेक्शन प्रेशर बढ़ाइए क्योंकि बहुत बार प्रेशर की मात्रा कम होने से मोल्ड में उचित मात्रा में मटेरियल नही इंजेक्ट हो पाता है ।और पार्ट में शार्ट आ जाता है
इंजेक्शन स्पीड काम होने से भी पार्ट शार्ट रह जाता है इसलिए स्पीड बढा कर रखिये दोस्तो
मटेरियल के फ्लो सही न होने से भी शार्ट की समस्या आती है क्योंकि इसका बैरल और नोजल का temperature कम होता है । इसे बढ़ा कर रखने से ये ठीक हो जाता हाइपर ध्यान रहे जो मटेरियल आप यूज़ कर रहे है उसके processing temperature के अनुसार ही tempreture बढ़ाए।
Short size यदि कम सेट कर रखा है तो इसे भी बढ़ाइए । तभी पार्ट भरेगा ।
अगर। मोल्ड के वेंट लाइन ठीक नही है यानी कि ज्यादा thick है तो मटीरियल वह से लीक कर सकता है तो इसे ठीक करइये टूल रूम वालो से
बहुत बार nrv खराब हो जाती है जिससे मटीरियल सही मात्रा में इंजेकट नही होता है मोल्ड में और पार्ट अधूरा ही बनता है ।
ट्रांसफर पोजीशन की सही समझ होना बहुत जरूरी है क्योंकि शॉर्ट को कंट्रोल करने में इसका बहुत बडा रोल है ।
अगर gate की डिज़ाइन ही सही नही है जिससे पार्ट नही भर रहा है तो इसमें बदलाव करने की ज़रूरत है ।
देखिए की नोजल लीक तो नही हो रहा है । इसे सही करिये ।हो सकता है नोजल में कुछ फसा हुआ हो तो उसे निकाल दीजिए
होल्डिंग स्पीड और होल्डिंग टाइम को बढ़ाइए इस तरह से की पार्ट भर जाए
नोजल के टिप का व्यास काम तो नही है ।
फीड थ्रोट में गढ्ढा बन गया है या हीटर सही से काम नही कर रहे है या मशीन बहुत पुरानी हो चुकी होगी
स्क्रू की फ्लाइट पर भी निर्भर करता है कि कितना मटीरियल मोल्ड में इंजेक्ट होगा ............................😊👍
दोस्तो आज की पोस्ट में मैने आपको शार्ट मोल्ड़िंग को सही करने के तरीके बताए है
आगे की पोस्ट में हम हिंदी में ही और भी डिफेक्ट पर बात करेंगे|
#plastic
#injectionmolding
#polymer
#cipet
#btech
#entrepreneur
#trendingpost
Comments
Post a Comment